श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने गौ माता को अर्पित किए छप्पन भोग, गोवर्धन महोत्सव की तैयारियां

आगरा। भक्ति, सेवा और समर्पण की अनुपम भावना के साथ सोमवार को बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार द्वारा विशेष सेवा आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन आगामी दिसंबर माह में गोवर्धन धाम में होने वाले दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव की सफलता और दिव्यता की कामना के लिए समर्पित था।

Nov 10, 2025 - 18:46
 0
श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार ने गौ माता को अर्पित किए छप्पन भोग, गोवर्धन महोत्सव की तैयारियां
बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में गौ माता को छप्पन भोग अर्पित करते चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज अग्रवाल।

प्रथम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किए गए। भोग में विविध प्रकार की शाक-सब्जियां, दालें, मिष्ठान एवं पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सभी सेवक सदस्यों ने एक स्वर में जय श्री गिरिराज महाराज की उद्घोषणा करते हुए गौ माता की आरती और पूजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर महेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज अग्रवाल ने श्री गिरिराज जी एवं गौ माता के पूजन से किया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के साथ गौ सेवा करते हुए गौ माता को साड़ी ओढ़ाई और भक्ति भाव से छप्पन भोग समर्पित किए। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। सभी ने यह संकल्प लिया कि आगामी 22 दिसंबर 2025 से गोवर्धन धाम में होने वाले दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव को दिव्य एवं भव्य बनाने में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नितिन अग्रवाल,अर्चित पांडया, प्रदीप अग्रवाल, योगेश बंसल, आरएस गुप्ता, सुबोध यादव, विष्णु गोयल, रजनीश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अनूप गोयल, करण गोयल, निधि अग्रवाल, सीमा गोयल, सिटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, दीपक मित्तल, महेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल (मोनू भाई), अमित अग्रवाल, मनीष बंसल, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor