दूल्हा बने राम चले सिया को ब्याहने, ताजगंज की प्राचीन रामबारात धूमधाम से निकली

आगरा। दूल्हा बने प्रभु श्रीराम रथ पर सवार होकर जब चले तो उनकी झलक पाते ही भक्त अभिभूत हो उठे। जय श्रीराम..., जय माता सीता...के उद्घोषों के साथ रथ आगे बढ़ रहे ​थे। धार्मिक गीतों की स्वर लहरियां बह रही थीं। ताजगंज की प्राचीन रामबारात मंगलवार शाम को धूमधाम से निकली।

Oct 1, 2024 - 21:23
 0
दूल्हा बने राम चले सिया को ब्याहने, ताजगंज की प्राचीन रामबारात धूमधाम से निकली

ताजगंज में वर्षों पुरानी रामबारात की परम्परा को कायम रखते हुए रामबारात को कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर से पूजन के बाद प्रारंभ किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने स्वरूपों की आरती की।

बारात में सबसे आगे ऊंट और घोड़ों पर डोल और तांसे बजाते हुए कलाकार चल रहे थे। एक के बाद एक आकर्षक झांकी भी शामिल रहीं। हर स्वरूप के आगे बैंड मधुर धुन बिखेर रहे थे। अंत में छह घोड़ों के दिव्य रथ पर प्रभु राम के स्वरूप विराजमान रहे।

झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज आगरा द्वारा सिंधी धर्मशाला पर श्रीराम और भाइयों की आरती की और पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। बारात में आये सभी भक्तजनों को छोले चावल की प्रसादी का वितरण किया गया। 

इस अवसर भव्य मंच पर इष्ट देव झूलेलाल जी के आगे दीप प्रज्वलित किया गया। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, मेला अध्यक्ष हरि सिंह बघेल, राकेश अग्रवाल, ममता टपलू, अमीर सिंह फौजदार प्रमुख घनश्याम दास देवनानी, श्याम भोजवानी, हरिश्चंद्र मोटवानी, शंकर लाल आसवानी, किशोर मोडवानी, हरीश बिलन्दानी, जोनी लालवानी, विजय मोटवानी, हरिकिशन आडवाणी, राजा जेठवानी, प्रदीप दीवान, अशोक मोटवानी, लच्छू बेलानी, राजू कोठारी, लालित नाजवानी, हर्ष दसवानी, नीरज आर्या आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor