आगरा के गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में भक्तिभाव से चल रहा श्री शांतिनाथ महामंडल विधान

आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है। आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संपन्न हो रहे इस विशेष विधान में रोजाना श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

Jul 26, 2025 - 19:55
 0
आगरा के गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में भक्तिभाव से चल रहा श्री शांतिनाथ महामंडल विधान

-प्रभु की शांतिधारा व अर्घ्य अर्पण से गूंजा मंदिर परिसर, श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति भाव से निभाई विधान की मंगल क्रियाएं

प्रभु की शांतिधारा से आरंभ, मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य अर्पण

26 जुलाई को विधान के दूसरे दिन प्रभु शांतिनाथ की वृहद शांतिधारा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पंडित सौरभ जैन शास्त्री एवं पंडित रविन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने मंडप पर अर्घ्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाओं को पूर्ण विधिपूर्वक सम्पन्न किया।

भजनों पर भावनृत्य, भक्ति में लीन रहीं महिलाएं

विधान के दौरान महिलाओं ने संगीतकारों के मधुर भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति-रस से सराबोर हो गया।

समाज का व्यापक सहयोग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

इस पुण्य अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, मिथलेश जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन, सभी पुजारीगण और बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor