विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की श्रीमद् भागवत कथा 22 अगस्त से बल्केश्वर पार्क में होगी

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, आगरा इकाई द्वारा विश्व शांति, जनकल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बल्केश्वर पार्क में 22 से 28 अगस्त तक होने जा रहा है। राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू प्रतिदिन शाम 3:00 से 7:00 बजे तक भागवत कथा के लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन कर भक्तों को सुखी और सफल जीवन के मंत्र देंगे।

Aug 12, 2025 - 22:18
 0
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की श्रीमद् भागवत कथा 22 अगस्त से बल्केश्वर पार्क में होगी
श्रीमद भागवत कथा के प्रचार के लिए तैयार किया गया प्रचार रथा।

कथा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, मां यमुना आरती, यमुना स्वच्छता अभियान, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक व राष्ट्रीय सरोकार के कार्यक्रम भी प्रतिदिन आयोजित होंगे।

आयोजन की अधिकतम जानकारी और जुड़ाव के लिए बीते रविवार को सुल्तानगंज पुलिया स्थित सेवा भवन से प्रथम प्रचार रथ का शुभारंभ हुआ था जो शहर में निरंतर भ्रमण कर रहा है। समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल, ट्रस्टी सुमन गोयल और कथा के मुख्य यजमान गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, हिमांशु सुगंधी व आशीष सुगंधी कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि शहर में चार और प्रचार रथ भी निकाले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को 2100 महिलाएं महालक्ष्मी मंदिर से बल्केश्वर पार्क तक विशाल मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी।

मुरारी लाल गोयल ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं मोबाइल नंबर 9358399066 या 9927456034 पर संपर्क कर सकती हैं।

SP_Singh AURGURU Editor