खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन कल, मेहंदी उत्सव हुआ

आगरा। श्री श्याम घनी सेवक मण्डल की ओर से आयोजित किए जा रहे श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को श्याम बाबा के नाम की मेहंदी का उत्सव आयोजित किया गया।

Mar 26, 2025 - 22:11
 0
खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन कल, मेहंदी उत्सव हुआ
अग्रवाल धर्मशाला में मेहंदी उत्सव में मेहंदी लगवाती महिलाएं।

मेहंदी का रंग जब भक्ति के रंग में मिला तो राजा मण्डी स्थित अग्रवाल धर्मशाला का माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाएं तेरे रंग में रंगूंगी मेरे सांवरे..., मैं दुल्हन बनूँगी श्याम सुंदर की..... राधिका गौरी से मैया करा दे मेरो व्या..., कान्हा तेरे रंग में रंग ले मुझको... जैसे भजनों पर खुद को नृत्य करने से न रोक सकी। श्री श्याम संकीर्तन में शामिल होने के लिए महिलाओं ने हाथों को मेहंदी से रचाया।

गुरुवार को संस्था के श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने जा रहे कीर्तन के अंतर्गत जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर पर भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, पुष्प - इत्र वर्षा और छप्पन भोग सजाया जायेगा। रात्रि में संकीर्तन में दिल्ली से आकाश अरोरा और सोनम समता से पहले स्थानीय भजन गायक विकास वर्मा और अनूप गोयल श्याम बाबा को रिझाएंगे। 

इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र मोहन गोयल, उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, एडवोकेट नितिन वर्मा, शंभू नाथ चौबे, एडवोकेट नितिन वर्मा, सुनील बाबू वर्मा, राहुल जिंदल, रोहित गोला, गौरव शर्मा, आशीष उपाध्याय, रजत चौहान, सुमन लता वर्मा, गीता सोनी, मधु वर्मा, रामलला, पूनम, अनीता, कविता, मीरा आदि मौजूद रहे।