सिंधी समाज का कैबिनेट मंत्री को अभिनंदन, आरोपियों पर बुलडोज़र की मांग

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में हाल ही में धर्मांतरण के बड़े मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया कि यह गैंग करीब 80 परिवारों को धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा था। इस मामले के उजागर होने में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Oct 2, 2025 - 18:26
 0
सिंधी समाज का कैबिनेट मंत्री को अभिनंदन, आरोपियों पर बुलडोज़र की मांग
सिन्धी समाज के लोग कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत करते हुए

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में हाल ही में धर्मांतरण के बड़े मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया कि यह गैंग करीब 80 परिवारों को धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा था। इस मामले के उजागर होने में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसी क्रम में आगरा सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत किया। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष चंद्र सोनी के नेतृत्व में सुनील करमचंदानी, वादी घनश्याम हेमलानी सहित समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री को फूलमाला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विशेष अवसर पर सिंधी समाज ने मंत्री को हनुमान जी का अस्त्र ‘गदा’ भी भेंट किया, जिसे समाज ने "धर्म रक्षा का प्रतीक" बताया।

योगेंद्र उपाध्याय का बयान

मंत्री ने कहा कि योगी सरकार धर्म और राष्ट्र रक्षा के प्रति संकल्पित है। सनातन धर्म को तोड़ने की साजिश करने वाली किसी भी शक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

समाज की मांग

वादी घनश्याम हेमलानी ने मंत्री से मांग की कि धर्मांतरण के मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाए और उसकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस तरह के लोग समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं और इन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

मंत्री का आश्वासन

योगेंद्र उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि समाज की शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार सख्त कदम उठाएगी और ऐसे मामलों में प्रशासन व न्याय व्यवस्था पूरी सक्रियता से काम करेगी।

मुलाकात करने वाले प्रमुख

चंद्र सोनी (अध्यक्ष, सिंधी सेंट्रल पंचायत), भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय, सुनील करमचंदानी, घनश्याम हेमलानी, सुभाष मानवानी, हेमंत शोभनानी, मोटू भाई, जय रजवानी, मुकेश परवानी, राजा केसवानी, अनूप भोजवानी, पंडित रतन गौतम सहित सिंधी समाज के कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।