नववर्ष पर भाई की स्मृति में बहन ने दान की एम्बुलेंस  

आगरा। एक बहन ने नये साल के मौके पर अपने भाई की स्मृति में समाजसेवी संस्ता हेल्प आगरा संस्था को एक ऑमनी एम्बुलेंस दान में दी। 

Jan 1, 2025 - 18:02
 0
नववर्ष पर भाई की स्मृति में बहन ने दान की एम्बुलेंस   
  हेल्प आगरा को एम्बुलेंस के लिए चेक सौंपतीं डॊ. मनोरमा गुप्ता।  

यह एम्बुलेंस फिरोजाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॊ. सुभाष शाल्या की स्मृति में उनकी बहन डॊ. मनोरमा गुप्ता ने दान की है। हेल्प आगरा भवन पर आज उन्होंने अपने भाई सतीश शाल्या के साथ आकर एम्बुलेंस के लिए लगभग आठ लाख की राशि का चेक संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन  को भेंट किया।

इस मौके पर हेल्प आगरा के एम्बुलेंस सेवा प्रभारी  राजेन्द्र बंसल, संस्थापक सदस्य अशोक बंसल, हॊस्पिटल सेवा प्रभारी राजीव गुप्ता, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग और नंद किशोर गोयल मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor