आगरा क्लब में साठ के ठाठ: वरिष्ठ बहनों का स्नेहिल मिलन, संस्कृति और खुशियों का जीवंत उत्सव

आगरा सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठित आगरा क्लब में साठ से पिचहत्तर वर्ष की आयु वर्ग की वरिष्ठ बहनों ने मिलकर ऐसा आत्मीय और सांस्कृतिक मिलन आयोजित किया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि उम्र की सीमाएं खुशियों, स्नेह और सामाजिक सक्रियता को कभी बांध नहीं सकतीं।

Jan 4, 2026 - 13:48
 0
आगरा क्लब में साठ के ठाठ: वरिष्ठ बहनों का स्नेहिल मिलन, संस्कृति और खुशियों का जीवंत उत्सव
आगरा क्लब में आयोजित साठ के ठाठ कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ बहनें।

आगरा। आगरा क्लब, सदर बाजार में आयोजित “साठ के ठाठ” कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, आपसी स्नेह और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। साठ से पिचहत्तर वर्ष आयु वर्ग की बहनों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर इस आत्मीय मिलन में भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने हंसी-मज़ाक, आत्मीय संवाद और जीवन के बहुमूल्य अनुभवों को साझा किया। ठंड के सुहावने मौसम में आयोजित इस आयोजन ने सभी के मन में नई ऊर्जा और ताजगी भर दी। अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों का आनंद भी लिया गया।

इस स्नेहिल मिलन में सुमन यादव, सरिता सिंघवी, लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी, कुसुमलता बाखरु, राजकुमारी लोहिया, मंजू अग्रवाल, रेनूका गुघर, इंद्रा यादव, वीना माधवानी, मंजू सहित अनेक वरिष्ठ बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मिलजुल कर खुशियां मनाने, रिश्तों को सहेजने और संस्कृति को जीवंत रखने का उत्साह कभी कम नहीं होता। अंत में सभी बहनों ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर स्मृतियों में संजो लिया।

SP_Singh AURGURU Editor