कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों घायल

कन्नौज। जिले के तिर्वा कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीती रात एक बस पलटने से लगभग 38 यात्री घायल हो गए।

Sep 21, 2024 - 09:45
Sep 21, 2024 - 09:52
 0
कन्नौज में एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों घायल

यह हादसा एक्सप्रेस वे पर पचोर के पास कट पर आधी रात के बाद हुआ। हादसे का शिकार हुई डबल डेकर स्लीपर बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी। इसमें सवार यात्रियों की संख्या 110 बताई जा रही है।

बस तेज रफ्तार से जा रही थी कि पचोर के पास अचानक डिवाइडर पर जा चढ़ी और पलट गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे से गुजरते दूसरे वाहनों में सवार लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कन्नौज मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घायल यात्रियों के परिवारों को सूचना दे दी है जबकि शेष लोगों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। बस में सवार यात्रियों ने आशंका जताई है कि स्लीपर बस का ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था।

SP_Singh AURGURU Editor