एसएन ने फिर एक दुर्लभ सर्जरी को दिया सफलतापूर्वक अंजाम

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। एसएन अब पहले वाले स्वरूप में आता जा रहा है, जब दूर दराज से वीआईपी लोग भी यहां इलाज कराने आते थे। एसएन में अब ऐसी सर्जरी हो रहीं हैं, जिन्हें करवाने के लिए मरीजों को दिल्ली या जयपुर जाना पड़ता था।

May 8, 2025 - 21:04
 0
एसएन ने फिर एक दुर्लभ सर्जरी को दिया सफलतापूर्वक अंजाम
एसएन मेडिकल कालेज के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की वह टीम, जिसने जटिल सर्जरी को दिया अंजाम।

एसएन के बाल शल्य चिकित्सा विभाग में 4 वर्षीया बच्चे का जन्मजात दुर्लभ बीमारी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

एसएन की प्रवक्ता ने बताया कि इस बीमारी में जन्मजात छाती और पेट के बीच का पर्दा ऊपर उठा हुआ रहता है, जिसके कारण मरीज को सांस संबधित परेशानी बार बार होती है औऱ आंतें छाती में पहुंच जाती हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रो. राजेश गुप्ता की टीम, जिसमें प्रो. आशिका अरोरा, डॉ. शिव कांत, डॉ. शिबिली शामिल थीं, ने 

इस मुश्किल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। बच्चा अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है। ऑपरेशन में एनेस्थिया विभाग की डॉ. योगिता और डॉ. रजनी का भी सहयोग रहा।