नेशनल चैंबर के 75 साल पूरे होने पर प्रकाशित होगी स्मारिका

आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष पत्रिका (स्मारिका) के प्रकाशन का निर्णय लिया है। यह निर्णय चैम्बर भवन में आयोजित एक वार्ता में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में लिया गया।

Feb 11, 2025 - 18:46
 0
नेशनल चैंबर के 75 साल पूरे होने पर प्रकाशित होगी स्मारिका
गिरीश चंद्र गोयल।

पत्रिका के प्रकाशन हेतु एक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसमें गिरीश चंद गोयल को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को-कोर्डिनेटर, संजय गोयल और सचिन सारस्वत को ज्वाइंट चेयरमैन और मुकेश नेचुरल को को-चेयरमैन बनाया गया है।

इस पत्रिका में चैम्बर की 75 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जानकारियों को प्रकाशित किया जाएगा। यह पत्रिका चैम्बर के इतिहास, उसकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करेगी।

SP_Singh AURGURU Editor