उपचुनाव में सभी सीट जीतेगी सपा- राजपाल यादव
आगरा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा के प्रदेश सचिव राजपाल यादव ने कहा है कि प्रदेश के आने वाले उपचुनावों में सपा सभी सीटों पर अपना परचम लहराएगी।
श्री यादव ने कहा कि वे उन सभी सीटों का दौरा करके लौटे हैं, जहां उपचुनाव होना है। प्रत्येक सीट पर माहौल समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मतदाता समझ चुके हैं कि संविधान की रक्षा करने और कमजोर व वंचितों के हितों को सुरक्षित रखने का काम प्रदेश में केवल समाजवादी पार्टी कर सकती है।
प्रदेश के युवाओं में निराशा है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकारी शिक्षकों के लिए होने वाली परीक्षा यूपीटेट पिछले कई सालों से सरकार ने नहीं करायी है। यूपीटेट पास करने की आशा में तैयारी करने नौजवान धीरे-धीरे ओवरएज हो रहे हैं, लेकिन सरकार परीक्षा नहीं करा रही। जिस पुलिस भर्ती का प्रचार प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे हैं, सभी युवा उस नौकरी के लिए शारीरिक रूप से तैयारी नहीं करते। युवाओं को पुलिस भर्ती का लालीपाप दिखाया जा रहा है। अन्य विभागों में नौकरियों पर रोक लगी हुई है। बीटीसी करने वाले युवा अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यही कारण है प्रदेश में भाजपा के विपक्ष में माहौल है।