ग्राम गढ़ी कालिया में शनिवार को लगेगा बहुपद्धति चिकित्सा व जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष कैम्प

आगरा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर के पिताजी स्वर्गीय दीवान सिंह चाहर की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 3 जनवरी को जनसेवा के उद्देश्य से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 10 बजे से ग्राम गढ़ी कालिया, ब्लॉक खेरागढ़, जनपद आगरा में आयोजित होगा।

Jan 2, 2026 - 11:13
 0
ग्राम गढ़ी कालिया में शनिवार को लगेगा बहुपद्धति चिकित्सा व जनकल्याणकारी योजनाओं का विशेष कैम्प
सांसद राजकुमार चाहर।

सांसद राजकुमार चाहर के पिताजी की 20वीं पुण्यतिथि पर जनसेवा का संदेश

आगरा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर के पिताजी स्वर्गीय दीवान सिंह चाहर की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 3 जनवरी को जनसेवा के उद्देश्य से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 10 बजे से ग्राम गढ़ी कालिया, ब्लॉक खेरागढ़, जनपद आगरा में आयोजित होगा।

इस मेडिकल कैम्प की विशेषता यह रहेगी कि इसमें एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। कैम्प में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आवश्यक परामर्श व मार्गदर्शन भी नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकें।

इसके साथ ही कैम्प में विभिन्न जनहितकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित विशेष सहायता शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कैम्प में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दीवान सिंह चाहर जी की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।