मिशन शक्ति अभियान के तहत आगरा कॉलेज में विशेष कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ हुईं

आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज़-5) के अंतर्गत आगरा कॉलेज, आगरा की एंटी रैगिंग समिति द्वारा महिला उत्पीड़न निवारण, महिला समस्याओं के समाधान एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Sep 27, 2025 - 20:58
 0
मिशन शक्ति अभियान के तहत आगरा कॉलेज में विशेष कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ हुईं
आगरा कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी।

आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज़-5) के अंतर्गत आगरा कॉलेज, आगरा की एंटी रैगिंग समिति द्वारा महिला उत्पीड़न निवारण, महिला समस्याओं के समाधान एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभाग की प्रो. मीरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधि विभाग की डॉ. रंजना उपस्थित रहीं। संचालन का दायित्व डॉ. अरविंद गुप्ता ने निभाया।

इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ. महादेव सिंह ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न एवं रैगिंग निवारण से जुड़े कानूनी प्रावधानों और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी।

अध्यक्ष प्रो. मीरा ने छात्राओं को हर प्रकार के उत्पीड़न के प्रति सजग एवं वोकल रहने का संदेश दिया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. रंजना ने महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं और संवैधानिक अधिकारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की समस्याएँ सुनी गईं और उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। इस मौके पर समिति के सदस्य – डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. रोहित पटवा, डॉ. ललिता सिंह, डॉ. सतदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. बीरी सिंह जुरैल एवं डॉ. बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए डॉ. रोहित पटवा ने किया।

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रतियोगिताएँ

मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज़-5) के अंतर्गत 27 सितंबर 2025 को आगरा कॉलेज में महिला सशक्तिकरण विषय पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सबसे पहले पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय था “नारी सशक्तिकरण”। इसमें प्रथम स्थान — कामना, द्वितीय स्थान — शिवानी, तृतीय स्थान — कोमल ने प्राप्त किया।

इसके बाद निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका विषय था “मिशन शक्ति: महिला सशक्तिकरण की ओर एक सार्थक कदम”। इसमें प्रथम स्थान — भव्या सोनी, द्वितीय स्थान — आलिया, तृतीय स्थान पर मोहित रहे।

अंत में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसका विषय था “क्या आज की नारी सशक्त है?” (पक्ष एवं विपक्ष)। इसमें प्रथम स्थान आकाश यादव, द्वितीय स्थान उत्कर्ष, तृतीय स्थान आलिया ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं का संचालन एवं मूल्यांकन कार्य महाविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आनंद प्रताप सिंह के निर्देशन में हुआ। इस दौरान डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन तथा डॉ. ललिता सिंह सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, समानता एवं अधिकारों पर अपनी रचनात्मकता और संवेदनशीलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों ने युवाओं को सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।