आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, एमबीसीबी तोड़ती हुई पलटी कार, एक युवक घायल

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 29.500 के पास एक अनियंत्रित कार एमबीसीबी (मीडियन बैरियर) को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया, जबकि चालक सुरक्षित बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Jan 19, 2026 - 23:37
 0
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, एमबीसीबी तोड़ती हुई पलटी कार, एक युवक घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार को सीधा करते लोग।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सीधे एमबीसीबी से टकराई और पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा।

सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया गया। चालक को प्राथमिक जांच के बाद सुरक्षित पाया गया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे की वजह माना जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor