बलराम जयन्ती पर सूरजमुखी के पुष्पों से सजा श्री जगन्नाथ मंदिर, झूलन उत्सव का भव्य समापन

आगरा। श्री जगन्नाथ मंदिर में बलराम जयन्ती का भव्य आयोजन उत्साह और भक्ति के साथ हुआ। मंदिर परिसर और भगवान के सिंहासन को सुंदर सूरजमुखी के पुष्पों से सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Aug 9, 2025 - 20:20
 0
बलराम जयन्ती पर सूरजमुखी के पुष्पों से सजा श्री जगन्नाथ मंदिर, झूलन उत्सव का भव्य समापन
श्री बलराम जी की जयंती पर कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में प्भु दर्शन की मोहक छटा।

एकादशी से शुरू हुआ झूलन उत्सव भी इसी अवसर पर भव्य रूप से समापन हुआ। उत्सव के दौरान हर रोज विभिन्न प्रकार के झूले सजाए गए और भक्तों ने सावन माह में श्रीराधा-कृष्ण के झूले में बैठाकर कीर्तन किया।

कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में श्री बलराम जी की जयन्ती पर भक्तिभाव के साथ जन्म कथा का पाठ किया गया। पंचामृत और पंचगव्य से उनका अभिषेक हुआ, जिसके बाद भक्तजन पुष्प वर्षा कर श्री बलराम जी की महिमा का बखान करने लगे। श्री कृष्ण के साथ बलराम जी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। फूल बंगले को सूरजमुखी के फूलों से सुंदरता से सजाया गया।

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि झूलन उत्सव के समापन के बाद 16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव और 17 अगस्त को नन्दोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वास प्रभु, शशांक प्रभु, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

SP_Singh AURGURU Editor