बेंगलुरू में आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़, सात की मौत
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट के पास अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आरसीबी के 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग स्टेडियम के गेट पर पहुंचे और अंदर जाने की कोशिश करने लगे। आरसीबी के 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए लोग स्टेडियम के भीतर जाने की कोशिश करने लगे। जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जाता है कि रायल चैलेंजर्स के स्टार खिलाड़ी ट्राफी के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।