ताज कॊर्निवल में रही स्टार नाइट बैंड और गायकों की धूम
आगरा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और ताज महोत्सव समिति के तत्वावधान में सदर बाजार में मुक्ताकाशीय मंच पर चल रहे ताज कार्निवल के आठवें दिन भी रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। गायकों के साथ ही नाइट स्टार बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से धूम मचा दी।
शुक्रवार की इंडियन रॉक नाइट में कानपुर के मशहूर गायक प्रणव सिंह (सिंगिंग स्टार ऑफ यूपी दूरदर्शन) ने बॉलीवुड के युवा पीढ़ी के पसंदीदा गायकों जैसे अरिजीत सिंह के नगमों से सभी को आनंदित किया, जिसमें उन्होंने नादान परिंदे,, केसरिया तेरा इश्क है पिया...,फिरता रहूं...., दरबदर...,आदत...सैयां..,दिल ये दिल,, आदि गानों से सभी का मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नाइट स्टार बैंड ने प्रणव का भरपूर साथ दिया। कीबोर्ड पर रोहन, ढोलक पर दया शंकर, ओक्टोपैड पर बबलू खान और गिटार पर किशोर ने समां बांधा।
द सिंगर्स क्लब की महिला गायकों सुमिता रॉय ने कैसी पहेली.. और माई हार्ट इज बीटिंग.. ऊषा सिंह ने दम मारो दम.. और प्यार करने वाले.. मेघा दुबे ने मेरे महबूब... आज की रात... शाम है जाम है और रात बाकी... आदि गाने प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मौजूद यूपी टूरिज्म के अधिकारी आकाशदीप, हेमंत शर्मा, मोहित, मनीष और रूपेश आदि उपस्थित रहे। पर्यटन अधिकारियों ने इस कार्निवल के उद्देश्य से अवगत कराया। समन्वयक विक्रम शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन विक्रम शुक्ला, विशेषता शर्मा और इमरान ने किया।