राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॊ. बबिता चौहान ने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष से मिल दी शुभकामनाएं

लखनऊ। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते ही प्रदेश की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई। नामांकन के साथ ही प्रदेशभर से बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने लखनऊ में पंकज चौधरी से भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुभकामनाएं दीं।

Dec 13, 2025 - 22:37
 0
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॊ. बबिता चौहान ने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष से मिल दी शुभकामनाएं
लखनऊ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को शुभकामनाएं देतीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान।

इस अवसर पर पार्टी संगठन में एकजुटता और नए नेतृत्व से अपेक्षाओं की झलक साफ दिखाई दी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार–संगठन के समन्वय पर विशेष फोकस रहेगा। नामांकन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

चूंकि इस पद के लिए कोई अन्य नामांकन नहीं हुआ, इसलिए पंकज चौधरी का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। उनके चयन की विधिवत घोषणा रविवार को लखनऊ में की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor