समानता-समृद्धि की ओर कदम: आगरा में 07 सितंबर को भारतीय जाटव समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन
आगरा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर आधारित समानता और समृद्धि राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर गुरुवार देर रात होटल ताज क्लासिक, शिल्पग्राम में भारतीय जाटव समाज संस्था (सामाजिक व सांस्कृतिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी सात सितंबर को होने जा रहे भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और आगरा के 60 से अधिक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
यह अधिवेशन 07 सितंबर 2025, रविवार को राशि रिसोर्ट, नगला शंकर लाल, धनौली, आगरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण होंगे। अधिवेशन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से संस्था के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन समाज को नई दिशा देगा और डॉ. आंबेडकर के सपनों के भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा कि सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी समाज की शक्ति और एकता को प्रदर्शित करेगी। अधिवेशन में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति होगी। प्रमुख समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। समाज कल्याण योजनाओं पर विमर्श भी होगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्नालाल भारतीय, प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष तेज कपूर, मनोज सोन, नवीन कुमार, एडवोकेट अर्जुन सिंह, एडवोकेट बबीता रानी शांत, एडवोकेट संजय कुमार, अनिल कुमार, मोहन सिंह खेर, डॉ. नरेंद्र वरुण, जितेंद्र पिप्पल, आकाश आजाद, आनंद कुमार, प्रभु दयाल राजोरिया (पूर्व प्रधान), कमल कुमार, एडवोकेट जगबीर सिंह, अविनाश कुमार, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
बैठक में अधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया।