कलंक: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी अकील दबोचा

इंदौर। खेल भावना और मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध भारत की छवि को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ सार्वजनिक जगह पर छेड़छाड़ की वारदात हुई। हालांकि इसकी जानकारी होते ही इंदौर पुलिस ने आरोपी अकील को गिरफ्तार कर उसका अच्छे से ‘इलाज’ कर दिया।

Oct 25, 2025 - 22:24
 0
कलंक: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी अकील दबोचा
इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी अकील।

यह शर्मनाक घटना गुरुवार सुबह इंदौर के रेडिसन ब्लू होटल के पास खजराना रोड पर हुई> जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाR टीम की दो महिला क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल पास के कैफे द नेबरहुड जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और खिलाड़ियों का पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। एक युवक ने तो हद पार करते हुए एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छू लिया, जिससे दोनों महिला क्रिकेटर दहशत में आ गईं।

महिला खिलाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नोटिफिकेशन भेजा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस फौरन मौके पर पहुंचे। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। इसी बीच, राह चलते एक कार सवार व्यक्ति ने भी महिला खिलाड़ियों की मदद की और आरोपी युवकों को रोकने की कोशिश की।

डैनी सिमंस की शिकायत पर एमओजी पुलिस स्टेशन ने तत्काल कार्रवाई की और मुख्य आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दूसरा युवक भी जल्द गिरफ्त में होगा। हालांकि इस घटना ने इंदौर की इमेज पर दाग लगा दिया है।

बता दें कि भारत इस समय आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी कर रहा है, जो देश के लिए गौरव का अवसर है, लेकिन इंदौर की इस घटना ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

SP_Singh AURGURU Editor