एक दिन की गिरावट के बाद उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1200 अंक की छलांग

सोमवार के कत्लेआम के बाद मंगलवार को बाजार मंगलमय हो गया। सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला जबकि निफ्टी ने 390 अंक से ऊपर की तेजी के साथ शुरुआत की। मंगलवार को शेयर मार्केट में मंगल ही मंगल रहा। मार्केट हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स में जहां सुबह-सुबह ही 1100 अंक से ज्यादा की तेजी आई तो वहीं निफ्टी ने भी 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई। शेयर मार्केट में यह तेजी एशियाई बाजार में मंगलवार को आई बढ़त के कारण आई है। हालांकि शुरुआती कारोबार में रुपये में गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर होकर 85.92 पर आ गया। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भी मंगलवार को करीब 1 फीसदी तेजी आई। हाल में अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई थी। माना जा रहा है कि मंदी के कारण तेल की मांग प्रभावित हो सकती है। सोमवार को सोना चार हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन मंगलवार को इसमें तेजी आई है। अमेरिका और उसके अहम ट्रेड पार्टनर्स के बीच तनाव बढ़ने की आशंका से सोने की मांग बढ़ी है।

Apr 8, 2025 - 10:04
 0
एक दिन की गिरावट के बाद उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1200 अंक की छलांग


नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक लौट आई। मार्केट हरे निशान पर खुला। इससे पहले सोमवार को मार्केट बुरी तरह धड़ाम हुई थी। आज मंगलवार को मार्केट में आई बढ़त ने निवेशकों को मुस्कुराने का मौका दे दिया। शेयर मार्केट में यह तेजी एशियाई बाजार में बढ़त के कारण आई है।


मंगलवार को सेंसेक्स 1175.90 की बढ़त के साथ 74,313.80 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी में भी तेजी आई। यह 390 अंक से ज्यादा के साथ 22,446.75 पर खुला। इससे पहले सोमवार को मार्केट में सेंसेक्स 2226.79 अंकों की गिरावट के साथ 73137.90 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी। लेकिन मंगलवार को आई तेजी ने निवेशकों के डर को काफी हद तक दूर किया।

मंगलवार सुबह कई शेयर हरे निशान पर खुले। इसमें टाइटन, बजाज फिन्सर्व, अडानी पोर्ट, एसबीआई, एक्सिस बैंक आदि रहे। इनसे सबसे ज्यादा तेजी टाइटन के शेयर में देखी गई। बाजार खुलने के करीब 15 मिनट बाद ही यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। वहीं कई कंपनियों के शेयर में गिरावट भी देखने को मिली। इनमें पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया आदि कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

मंगलवार को एशियाई बाजारों में रौनक देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 शेयर बाजार 6% से ज्यादा ऊपर गया। सोमवार को इसमें लगभग 8% की गिरावट आई थी। यह उछाल वॉल स्ट्रीट में आए उतार-चढ़ाव के बाद आया है। अमेरिकी शेयर बाजार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद भारी गिरावट आई थी।

हांगकांग के बाजार में भी कुछ सुधार हुआ है। लेकिन यह सोमवार की 13.2% की गिरावट की तुलना में बहुत कम है। सोमवार को हैंग सेंग में 1997 के एशियाई वित्तीय संकट के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी।

हैंग सेंग 1.7% बढ़कर 20,163.97 पर पहुंच गया। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.8% बढ़कर 3,121.72 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.6% बढ़कर 2,364.22 पर पहुंच गया। वहीं एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 1.6% बढ़कर 7,462.60 पर पहुंच गया।