नगला मेवाती में मिला लाखों की दवाओं का भंडारण, दवा माफिया भाग खड़ा हुआ
आगरा। थाना ताजगंज के नगला मेवाती में स्थित एक गोदाम में एएनटीएफ, ड्रग विभाग और थाना ताजगंज पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद की हैं। छापेमारी से पहले ही दवा माफिया भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने गोदाम मालिक को हिरासत में ले लिया है।
ड्रग विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगला मेवाती के एक गोदाम में दवाओं का भंडारण हो रहा है। मुखबिर की सूचना पर तीनों विभागों की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा।
छापे के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में ट्रेमाडोल, अल्प्राजोलम, पैरासिटा मॉल,
पीबी जोलाम .5, कोबाटा जोल, सायमो डेक्स प्लस, कोंविटा जेल 100 एसआर दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है। ये दवाएं रिवेंटिस हेल्थकेयर हिमाचल बद्दी से निर्मित हैं।
ड्रग विभाग ने मौके से बरामद सभी दवाओं के सैंपल कलेक्ट कर जांच को भेजे हैं। इधर टीम की छापेमारी से पहले दवा माफिया पप्पू मौके से फरार हो गया पर पुलिस ने गोदाम मालिक इदरीस को हिरासत में ले लिया है। एएनटीएफ की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।