सूर्यकुमार की सेना ने कोलंबो में लगाई पाकिस्तान की 'लंका', भारत की दमदार जीत में चमके ईशान किशन
भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई।
कोलंबो। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया है। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर गई है।
17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 106 रन था। मैच में भारत की जीत तय हो चुकी थी। शाहीन अफरीदी 14 गेंद में दो चौकों के साथ 16 रन पर थे। उनके साथ उस्मान तारिक थे।
वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंद में पाकिस्तान को दो झटके दिए। 97 रनों पर पाकिस्तान के 9 विकेट गिर गए थे। अबरार अहमद जीरो पर पवेलियन लौटे। भारत अब जीत से सिर्फ एक विकेट दूर था।
97 के कुल स्कोर पर पाकिस्तान का आठवां विकेट गिर गया था। वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ को चलता किया। वह 14 गेंद में 10 रन बना सके।
टी20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान ने भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ईशान किशन के 77 रनों की पारी की मदद से भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बना। पाकिस्तान की तरफ से सैम आयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 18 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने डाला।
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सलमान अली आगा ने कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें कि टीम में दो बदलाव है। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में आए हैं।
भारत की प्लेइंग-11 - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 - सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक