दोस्ती का फायदा उठाकर डेढ़ करोड़ की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी और धमकी का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित हिमांशु गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके जानकार विनोद कुमार और उनकी पत्नी नीरू यादव ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उनसे बार-बार आर्थिक लेनदेन लिए और धीरे-धीरे रकम का दायरा इतना बढ़ा दिया कि कुल धोखाधड़ी की राशि ₹1,50,66,980/- तक पहुंच गई।

Nov 17, 2025 - 14:35
 0
दोस्ती का फायदा उठाकर डेढ़ करोड़ की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
इमेज फोटो

आगरा।  सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी  वित्तीय धोखाधड़ी और धमकी का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित हिमांशु गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके जानकार विनोद कुमार और उनकी पत्नी नीरू यादव ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उनसे बार-बार आर्थिक लेनदेन लिए और धीरे-धीरे रकम का दायरा इतना बढ़ा दिया कि कुल धोखाधड़ी की राशि ₹1,50,66,980/- तक पहुंच गई।

पीड़ित का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पुराने समय से मैत्रीपूर्ण संबंध थे। इसी रिश्ते की आड़ में आरोपी दंपत्ति ने बार–बार पैसे लिए और आज स्थिति यह है कि हिमांशु गुप्ता के अनुसार उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये आरोपी दंपत्ति से लेने हैं। लेकिन नवंबर 2023 के बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। स्थिति तब गंभीर हो गई जब 12 जुलाई 2025 को सिकंदरा बाजार में पीड़ित द्वारा पैसे मांगने पर विनोद कुमार और नीरू यादव ने कथित रूप से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की। बीच-बचाव होने के बावजूद पीड़ित का आरोप है कि दंपत्ति ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने रकम हड़प ली है और धमकी दी कि आगे तगादा किया तो जान से मार देंगे। 

निरंतर परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी संबंधी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर रही है।