पदमश्री डॉ आर एस पारीक को तपन शिखर सम्मान
प्रख्यात होम्योपैथिक डॉक्टर आर एस पारीक का शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचकर लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन ने सम्मान किया।

गरा। प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डा.आरएस पारीक को समाज में दिए उनके विशेष योगदान के लिए लीडर्स आगरा ने शुक्रवार को आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
डॉक्टर पारीक ने 40 गांवों को गोद लेकर वहां चिकित्सा के साधन उपलब्ध कराए। भारत सरकार ने उन्हें इसी वर्ष पद्मश्री से भी सम्मानित कर आगरा को बड़ा सम्मान दिया है |
सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के साथ तपन फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को उन्हें सम्मानित करने की मौके पर शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
डॉक्टर पारीक को "तपन शिखर सम्मान" मुख्य अतिथि डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, संरक्षक सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप ) लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ.पार्थ -सारथी शर्मा, पार्षद शरद चौहान, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन (पूर्व पार्षद), सुशील जैन, रजनी अग्रवाल ने प्रदान किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और ट्राफी प्रदान की।
संयोजक आदर्श नंदन गुप्त, सुशील जैन, सुनीता शर्मा, ओमप्रकाश मेडतवाल ने इलायची की माला पहनाई। आयुषी गुप्ता, विनीता सिंह, राजू सविता, ओमप्रकाश मेडतवाल ने शाल ओढ़ाया तथा उनके परिजन डॉ. अलोक पारीक, डॉ. प्रशांत पारीक, डॉ आदित्य पारीक का सुनील बग्गा, राहुल जैन, मेहरबान खान, डॉ. अशोक कुशवाहा, राजदीप ग्रोवर ने सम्मान किया |
सुनील जैन ने बताया कि डॉ. राधे श्याम पारीक की विशेषता है कि उन्होंने होम्योपैथी में वैज्ञानिक अभ्यास, शोध प्रकाशन, स्नातकोत्तर शिक्षण और समाजसेवा को शामिल किया है। वे 2.3 मिलियन से अधिक रोगियों का इलाज कर चुके हैं। छह दशक से भी पहले उन्होंने होम्योपैथी और सर्जरी के लिए एक वातावरण बनाकर होम्योपैथी को एक एकीकृत चिकित्सा विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए आधुनिक चिकित्सा जांच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. आरएस पारीक द्वारा स्थापित धर्मार्थ औषधालय गोवर्धन, राधा कुंड और आगरा में चलाए जाते हैं। समाजसेवा के कई अन्य प्रकल्प भी उनके द्वारा चलाए जा रहे हैं।