सेवा और करुणा की छांव में तपस्या फाउंडेशन: 150 बच्चों को मिले रेनकोट और छतरियां
आगरा। तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट ने रविवार को दयालबाग स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मानवीय सेवा का भावपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए 150 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट और छतरियों का वितरण किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने इस अवसर पर कहा, "सेवा, भक्ति और करुणा हमें परमात्मा के निकट ले जाती हैं और जीवन के हर क्षण को सार्थक बनाती हैं।" बच्चों को सावन के पारंपरिक व्यंजन जैसे घेवर भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
सेवा कार्य में संरक्षक नितिन कोहली, मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, व्यवस्थापक मोहित दिवाकर, तनीषा पंवार, रेनू सिंह एवं प्रियंका अग्रवाल ने सहयोग किया।