जीवन मूल्यों के संवाहक शिक्षक : आप्टा ने 21 शिक्षकों को दिया ‘शिक्षक रत्न-2025’ सम्मान

आगरा। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क इन में आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की ओर से आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 21 शिक्षकों को शिक्षक रत्न-2025 सम्मान से नवाजा गया।

Sep 7, 2025 - 21:02
 0
जीवन मूल्यों के संवाहक शिक्षक : आप्टा ने 21 शिक्षकों को दिया ‘शिक्षक रत्न-2025’ सम्मान
आप्टा द्वारा शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित किये गये शिक्षक।

समारोह का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री पंजाब एवं उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा डीसीपी सोनम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज के डिजिटल युग में शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पाठ पढ़ाते हैं। वे छात्रों को सोचने, विश्लेषण करने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि शिक्षक हमारे चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

इन शिक्षकों का किया गया सम्मान

अंकुर काबरा, जय काबरा, राजकुमार गुप्ता, दीपांशु अग्रवाल, अनिल रजवानी, वैभव बंसल, नितिन मित्तल, उमेश टिन्ना, पवन धनवानी, अश्वनी राय, अंकुर जैन, अनुष्का कुंडलानी, दयाल सरन, गौरव अग्रवाल, जीतेन्द्र अग्रवाल, कार्तिक गर्ग, संतोष गुप्ता, नितिन शर्मा, पियूष गर्ग, अभिनव वशिष्ठ और नीरज प्रधान।

संयोजक व संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि आप्टा की दस सदस्यीय टीम द्वारा शिक्षकों के परिश्रम, समर्पण और बच्चों के प्रति व्यवहार के आधार पर चयन कर यह सम्मान प्रदान किया जाता है। पिछले 14 वर्षों से यह परंपरा निरंतर जारी है।
धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित ने दिया। इस अवसर पर महासचिव मुकेश मीरचंदानी, सचिव राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष वैभव बंसल, डॉ. रोहित दीक्षित, सुवेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor