टीयर्स संस्था में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु बड़ा कदम, एलिम्को के साथ एमओयू साइन

आगरा। आगरा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत की बड़ी पहल हुई है। शनिवार को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पीएमडीआर) और डी.डी.आर.एस. टीयर्स संस्था, आगरा के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन हुआ। इस केंद्र के माध्यम से एक ही छत के नीचे दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

Sep 13, 2025 - 18:32
 0
टीयर्स संस्था में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु बड़ा कदम, एलिम्को के साथ एमओयू साइन
टीयर्स में एमओयू पर हस्ताक्षर करतीं निदेशिका डॊ. रीता अग्रवाल और एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक हरीश कुमार।

समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (सिटी) यमुनाधर चौहान, एसडीएम संदीप यादव और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री ज्ञान देवी उपस्थित रहीं।
एमओयू एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक हरीश कुमार और डी.डी.आर.एस. टीयर्स की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने साइन किया। इस अवसर पर एलिम्को के प्रतिनिधि ललित कुमार और डॉ. राजेश दास भी मौजूद रहे।

संस्था के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने कहा कि आगरा जिले के लिए यह दिव्यांगों हेतु बहुत बड़ी उपलब्धि है।
एडीएम सिटी श्री यमुनाधर चौहान ने सुझाव दिया कि पूरे जिले में इस योजना की जानकारी पहुंचनी चाहिए ताकि अधिकतम लोग लाभान्वित हो सकें।
एसडीएम संदीप यादव ने कहा कि टीयर्स का वातावरण दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक है और यहां किसी भी तरह की असुविधा की संभावना नहीं है।
जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने टीयर्स के कार्यों की सराहना करते हुए योजना को लाभकारी बताया।

निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि संस्था दिव्यांगों के लिए लगातार सेवा भाव से कार्य करती रहेगी।

SP_Singh AURGURU Editor