एसएन मेडिकल में तकनीशियनों को दिया गया एचआईवी परीक्षण का प्रशिक्षण

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा स्थापित स्टेट रेफरेंस लैबोरेटरी के सहयोग से एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया गया।

Aug 20, 2025 - 22:15
 0
एसएन मेडिकल में तकनीशियनों को दिया गया एचआईवी परीक्षण का प्रशिक्षण
एसएन मेडिकल कॊलेज के माइक्रोबायलॊजी विभाग में एचआईवी का प्रशिक्षण पाने वाले तकनीशियन।

इस कार्यशाला में आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी और हाथरस जिलों के जिला चिकित्सालयों, जिला महिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित 25 केंद्रों के इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर्स (आईसीटीसी) और प्रिवेंशन ऑफ पेरेंटल ट्रांसमिशन ऑफ एचआईवी (पीपीटीसीटी) लैब में कार्यरत लैब तकनीशियनों ने भाग लिया।

वर्कशॉप का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रशांत गुप्ता और सह-प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने किया। प्रभारी अधिकारी डॉ. आरती अग्रवाल ने एचआईवी पॉजिटिव माताओं के बच्चों की डीबीएस (ड्राइड ब्लड स्पॉट) टेस्टिंग और संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी।

तकनीशियनों को डीबीएस टेस्टिंग के लिए सैंपल कलेक्शन की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा, एनआईबी लैब नोएडा (एनआरएल लैब) से प्राप्त प्रोफिशिएंसी पैनल के सैंपल्स का वितरण किया गया, जिससे क्वालिटी कंट्रोल सुनिश्चित किया जा सके। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने सभी को क्वालिटी टेस्टिंग के महत्व के बारे में बताया ताकि जांच के नतीजे सटीक और विश्वसनीय हों।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. प्रज्ञा शाक्य, डॉ. पारुल गर्ग, डॉ. प्रीति, अंकिता सोनी, बंटी सिंह चाहर, प्रकाश गौतम, देवेश और रविंद्र आदि सदस्यों का योगदान रहा।

SP_Singh AURGURU Editor