सावन की हरियाली में तीज उत्सव की उमंगें, गीत-संगीत और परंपरा की छटा से भरे आयोजन
आगरा। हरियाली तीज के पावन अवसर पर आगरा की सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने सावन की रिमझिम फुहारों के बीच उल्लास से सराबोर होकर तीज महोत्सव मनाया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, नृत्य और उत्सव की विविध रंगों से वातावरण को जीवंत कर दिया। महिलाओं के सौंदर्य, सृजन और संस्कृति के समागम ने तीज को सौंदर्यमय बना दिया।
भार्गव महिला सभा में मना 300वां सहजोबाई दिवस और तीजोत्सव
भार्गव महिला सभा, आगरा द्वारा प्रतापपुरा एक होटल में 300वां सहजोबाई दिवस एवं तीजोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष श्रीमती बृजेश की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और ईश वंदना से हुई। सचिव श्रीमती संगीता ने कार्यवाही की पुष्टि की, जबकि कोषाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति ने व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
सम्मान और तीज रानियों की घोषणा
कार्यक्रम में समयबद्धता पुरस्कार वंदना और नेहा को दिया गया तथा सभी पूर्व अध्यक्षों का माला व चुन्नी से सम्मान हुआ। सहजोबाई और तीज की परंपरा पर प्रकाश अंजू भार्गव ने डाला। तीज रानी के रूप में कविता भार्गव, तीज महारानी श्वेता भार्गव और तीज राजमाता अलका भार्गव को चुना गया। सभी महिलाओं को सिंघारा स्वरूप घेवर व सिंगर का सामान भी प्रदान किया गया।
रंगारंग कार्यक्रम और सरप्राइज गेम्स से छाया उल्लास
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन श्रीमती कविता और श्रीमती रितु ने किया, जिसमें महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। श्रीमती पूजा (अभिनव), प्रतिमा, अंशु, मीनू, अलका, मंजू रजनी, अर्णिमा, अल्पा अनामिका, मंजू (दिनेश), श्रेया, अंजलि, रानी, वंदना,राखी (कमलानगर )प्रीति, अंजू,, अनीता, राजश्री, निधि, समता, दिव्या ,पायल, महिमा, पूर्वा, श्वेता,स्वाति, कंचन, रेनू ,निशा निकिता एकता आदि की मौजूदगी रही। अंत में सचिव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन संगीता भार्गव ने किया।
भारत विकास परिषद अमृतम शाखा तीज महोत्सव में भक्ति, श्रृंगार और संस्कृति का अद्भुत संगम
फतेहाबाद रोड स्थित वेदांतम में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शिव-पार्वती स्वरूप को झूला झुलाने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन के मल्हार, बंदरवार और हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाओं ने रचाया सांस्कृतिक रंग
महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के साथ तीज महोत्सव को अत्यंत जीवंत बना दिया। सीमा अग्रवाल, मीना गुप्ता, अनिता अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, संचिता बिंदल, पारुल जिंदल, सपना बंसल, सपना गोयल, जूली बंसल, कुसुम अग्रवाल, आशा गोयन, डॉ. रुचि सिंघल, अंजू अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अर्चना जैन, नीलिमा मित्तल, नीरू अग्रवाल, मनीषा बंसल, याशिका गर्ग, सीए साक्षी जैन, निधि मंगल, सोनाली, दीप्ति, ऋचा, ज्योति अग्रवाल, कविता, पूजा, मधु, निपुर सहित दर्जनों महिलाओं की सहभागिता रही।
व्यवस्थापन में पुरुषों का भी योगदान
संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आर.एस. गुप्ता, विजय अग्रवाल समेत कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मंयक जैन, महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल आदि ने पूरे आयोजन को व्यवस्थित और भव्य रूप प्रदान किया।