फिरोजाबाद रोड पर मंडी के सामने टेम्पो पलटा, दो मरे, चार घायल

  आगरा। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर आज ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक टेम्पो के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर जाम भी लग गया।

Dec 9, 2024 - 16:50
 0
फिरोजाबाद रोड पर मंडी के सामने टेम्पो पलटा, दो मरे, चार घायल

यह हादसा हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के सामने तब हुआ जब सवारियों से भरा एक टेम्पो एक वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक से पलट गया। इससे टेम्पो में सवार एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि टेम्पो सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतकों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताया गया है कि सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और कहीं से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

SP_Singh AURGURU Editor