हरदोई में भीषण हादसे में दस लोगों की मौत

हरदोई। यहां आज हुए एक भीषण हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक आटो तेज गति से आ रही कार से टकरा गया।

Nov 6, 2024 - 14:14
 0
हरदोई में भीषण हादसे में दस लोगों की मौत

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। सभी मृतक ऑटो में सवार बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार लोग दूर जा गिरे। सड़क का कतार से शव बिछे पड़े थे। ये नजारा देखकर हर कोई दहल गया। मरने वालों में महिलाओं समेत मासूम बच्चे भी शामिल है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।