थर्ड स्टेट वर्किंग कमेटी मीटिंग: आईएमए शुरू कर रही गांव चलो अभियान, बनेगा गेम चेंजर

आगरा। आगरा में आयोजित थर्ड स्टेट वर्किंग कमेटी (एसडब्लूसी) मीटिंग यूपी आईएमए में ‘गांव चलो अभियान’ चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु बना। आईएमए ने इस अभियान को भविष्य की दिशा तय करने वाला गेम चेंजर करार दिया। इस पहल के तहत चिकित्सक गांव-गांव जाकर ग्रामीण जनता को बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच को मजबूत बनाएंगे।

Aug 31, 2025 - 18:49
 0
थर्ड स्टेट वर्किंग कमेटी मीटिंग: आईएमए शुरू कर रही गांव चलो अभियान, बनेगा गेम चेंजर
आगरा में आयोजित थर्ड स्टेट वर्किंग कमेटी (एसडब्लूसी) मीटिंग यूपी आईएमए में रविवार को मौजूद चिकित्सक।

अहम मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

बैठक में चिकित्सकों की कई समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। हर 5 साल पर सीएमओ पंजीकरण व नवीनीकरण की प्रक्रिया और उससे जुड़ी दिक़्क़तें पर चर्चा हुई। आयुष्मान भारत योजना  के अंतर्गत अस्पतालों को योजना के तहत भुगतान में आ रही बाधाओं और प्रैक्टिकल चुनौतियों पर विमर्श हुआ। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन और अन्य स्वास्थ्य अभियानों में आईएमए की भूमिका को रेखांकित किया गया।

यूपीकॊन 2025 का ऐलान

इस अवसर पर बरेली में होने वाले यूपीकॊन 2025 वार्षिक सम्मेलन की आधिकारिक घोषणा की गई। डॉ. रविश अग्रवाल ने इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि राज्य सचिव डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल ने विस्तृत पावर प्वॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए गाज़ियाबाद में आयोजित ज़ूम मीटिंग सहित तमाम गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

ऑपरेशन सिंदूर और सेना को सम्मान

बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना भी की गई। चिकित्सकों ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की सफलता को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और उनकी भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यक्रम

आगरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों का विशेष उल्लेख करते हुए बताया गया कि आईएमए ने सामाजिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भागीदारी की है। तपेदिक उन्मूलन और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों को भी सराहा गया।

अतिथियों का सम्मान और उपस्थिति

कार्यक्रम में आईएमए नेशनल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल और आईएमए यूपी अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत और सम्मान डॉ. वाणी पूरी रावत, डॉ. बीना टंडन, डॉ. ऋतू गर्ग, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. विमल भरद्वाज सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने किया।
आईएमए आगरा अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मुकेश गोयल, मीडिया प्रवक्ता डॉ. अनुपम गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता सुनिश्चित की।

डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. संजय चौहान, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. अर्चना सिंघल और डॉ. नितिन सेठ सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor