समर्पण शाखा के बाल संस्कार शिविर का उत्साहपूर्ण समापन, 85 बच्चों ने सीखे जीवन मूल्यों के पाठ
आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामबाग में आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। शिविर में 85 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर योग, कला, नैतिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया।
-तीन दिवसीय शिविर में योग, कला, स्वास्थ्य और संस्कार की मिली समवेत शिक्षा
समापन समारोह का शुभारंभ प्रांतीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) अखिलेश भटनागर, संजीव दौनेरिया, शाखा अध्यक्ष विजित गुप्ता, सचिव नवनीत गर्ग और वित्त सचिव संजीव मित्तल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
हर दिन एक नया संस्कार
शिविर प्रभारी अलका मित्तल व लवली जैन ने बताया कि तीनों दिन बच्चों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम से हटकर व्यावहारिक और नैतिक ज्ञान की ओर प्रेरित किया गया।
पहले दिन, योग प्रशिक्षक नितिन गोयल ने बच्चों को दैनिक जीवन में योग की महत्ता समझाई और अभ्यास करवाया।
दूसरे दिन, ऑपरेशन सिन्दूर थीम पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने मातृशक्ति और संस्कृति के प्रति भावपूर्ण चित्रण किया।
तीसरे दिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को स्वच्छता, पोषण और जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय गतिविधि संयोजक गुंजन अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और अतिथियों का आभार जताया।
संस्कारों से सशक्त हो रही नई पीढ़ी
इस अवसर पर समीर जैन, संदीप मित्तल, उमेश गोयल धर्म, निशि दौनेरिया, अंशुल गुप्ता, राजेश गोयल, पुष्पेंद्र सिसोदिया, देवेंद्र मंडलस, विमलेश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।