संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बाह। थाना बाह क्षेत्र के फरेरा गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

May 2, 2025 - 18:24
 0
संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान प्रक्रिया शुरू की। 

मृतक की शिनाख्त इरादतनगर क्षेत्र के करौंधना गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौके की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।