उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिखाई गई फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट  

आगरा। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बल्केश्वर स्थित सन्त रामकृष्ण महाविद्यालय में देखी। कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद थे।

Dec 8, 2024 - 22:40
 0
उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिखाई गई फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट   
संत रामकृष्ण महाविद्यालय में उत्तर क्षेत्र के भाजपाजनों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।

फिल्म देखने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन चावला, श्याम बाबू, महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, नवीन गौतम, अनिल सेंगर, दीपक ढल, नंदन श्रोत्रिय, शिव शैलेन्द्र, योगेश दिवाकर, रामकुमार जादौन, अमित पटेल, पार्षद पूजा बंसल, विक्रांत कुशवाह, निशांत सिंह, निरंजन केम, हरिओम गोयल, प्रहलाद सिंह गुड्डी, राजू खेमानी,  टीएन सिंह चौहान, सौरभ लंबरदार, दिनेश गौतम, श्रेय गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

ज्ञातव्य है कि इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश के हर जिले में सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के लिए फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के स्पेशल शो आयोजित कराए थे। सीएम योगी ने खुद मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ लखनऊ में यह फिल्म देखी थी और बाद में सीएम ने इसे टैक्स फ्री कर दिया था।

SP_Singh AURGURU Editor