ताजगंज में 500 मीटर बाजार कमेटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
आगरा। ताजगंज स्थित तेलीपाड़ा अंबेडकर वाटिका में संचालित एसडी पब्लिक स्कूल में 500 मीटर बाजार संगठन कमेटी द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ताजगंज क्षेत्र के निर्धन वर्ग के हाईस्कूल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
-एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिले स्मृति चिन्ह
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रविकांत दुवेश, संस्था संस्थापक चेतन अरोरा, दाऊजी मंदिर महंत पिंटू मिश्रा और प्रबंधक रवींद्र वर्मा मौजूद रहे।
मेहनत का मिला सम्मान
संस्था ks संस्थापक चेतन अरोरा और रवींद्र वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक लाने वाले विद्यार्थियों को यह सम्मान प्रोत्साहन और भविष्य की पढ़ाई में मेहनत के लिए प्रेरणा देने हेतु दिया गया है।
शिक्षक और समाजसेवियों का रहा सहयोग
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने की। इस अवसर पर पार्षद माता प्रसाद, शिवनाथ जादौन, सुनील गुप्ता, अली हुसैन, रामकुमार प्रजापति, अरविंद गोयल, रिंकू वर्मा, रघुनाथ जादौन, अमर सिंह राठौड़, गोविंद वर्मा, सयेबा, सजर अब्बास, आरजू, आकाश, नेहा समेत कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य तनीषा राठौर ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।