खुद को आग लगाने वाले युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा था

आगरा। शहर के घटिया आजम खां क्षेत्र स्थित होटल किंग पार्क एवेन्यू में दो दिन पहले खुद को आग लगाने वाले युवक के मामले में अब तक ये माना जा रहा था कि उसने प्रेमिका की शादी तय होने की वजह से ये कदम उठाया था, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो दूसरी ही कहानी निकलकर आ रही है।

Apr 10, 2025 - 12:41
Apr 10, 2025 - 12:42
 0
खुद को आग लगाने वाले युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा था
ये भयावह चित्र युवक चंद्रशेखर का है जब उसने खुद को आग लगा ली थी। आग की लपटों से घिरे चंद्रशेखर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

-पीड़ित के लिखित बयान के बाद घटना में आया नया मोड़, होटल में प्रेमिका की मौजूदगी में लगाई थी आग

इस युवक ने पुलिस को लिखित में जो दिया है, उससे यह तथ्य सामने आया है कि युवक चंद्रशेखर को उसकी कथित प्रेमिका और उसके भाई द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। 

टेड़ी बगिया के चंद्रशेखर ने घटना के बारे में एसीपी को लिखित में बयान दिया है क्योंकि आग से मुंह के भी झुलसने की वजह से वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित ने लिखकर दिया है कि युवती और उसके भाई द्वारा उसे धमकाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने युवक के इसी लिखित को उसका बयान मानकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आग से चंद्रशेखर बुरी तरह झुलस गया था, जिसका अभी तक आगरा में ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक और युवती टेड़ी बगिया में आसपास ही रहते हैं। यहीं दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा और फिर उसकी परिणिति इस घटना के रूप में हुई।