धमोटा गांव में पानी पीकर मरी 12 बकरियों की मौत का राज खुलना बाकी

आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम धमोटा में विगत दिवस खेत में चारा खाने के बाद पानी पीने गईं कई बकरियां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का राज खुलना अभी बाकी है।

Apr 18, 2025 - 20:22
 0
धमोटा गांव में पानी पीकर मरी 12 बकरियों की मौत का राज खुलना बाकी

पोस्टमार्टम में डॊक्टर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे, बिसरा सुरक्षित रखा गया

पानी पीने के बाद ये बकरियां एक-एक कर गिरकर मरने लगी थीं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह तय नहीं हो पाने पर अब इन बकरियों का बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

ज्ञातव्य है कि बकरियां खेत में चरने के बाद जैसे ही पास के एक स्रोत से पानी पीने लगीं, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही मिनटों में वे जमीन पर गिरने लगीं। कुछ ही देर में 12 बकरियां दम तोड़ चुकी थीं। इस घटना को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इलाकाई पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चरवाहे की तहरीर पर मृत बकरियों का पोस्टमार्टम भी कराया। अब बिसरा की जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। चरवाहों व ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी ने जानबूझकर पानी के स्रोत को जहरीला किया हो सकता है, ताकि जानवरों को नुकसान पहुंचे।