माता सिद्धिदात्री के पूजन के साथ ही नवरात्र व्रत का हुआ परायण

आगरा। आज मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन करने के साथ ही नवरात्र व्रत का परायण हुआ। घरों में हवन पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया और कन्या- लांगुरों को भोजन करा कर उनसे आशीर्वाद लिया।

Apr 6, 2025 - 16:31
 0
माता सिद्धिदात्री के पूजन के साथ ही नवरात्र व्रत का हुआ परायण

घर- घर पूजे गए कन्या-लांगुर, मंदिरों में रही भक्तों की भीड़ 

मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।

नौ दिन तक चले रामनवमी पर्व के अंतिम दिन घर- घर माता रानी की पूजा अर्चना की गई। साथ ही कन्याओं को घर पर बुलाकर उनकी पूजा की। भोजन कराने के बाद कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें भेंट देकर विदा किया गया। 

रामनवमी के अवसर पर आज मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। शहर से लेकर जिले तक के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। कई मंदिरों में तो भक्तों की भीड़ लगी रही। आज के लिए मंदिरों में भव्य सजावट भी की गई है। रात के समय के लिए कई मंदिरों में फूलों की सजावट की गई है। 

आज रात में शहर के कई क्षेत्रों में माता रानी के जागरण भी आयोजित किए जाएंगे। दिन में कई स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए। जहां से भक्तों को पूरी, हलुआ और चने का प्रसाद वितरित किया गया।