नर्स को गोली मारने वाला मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
आगरा। प्रेम प्रसंग में नर्स को गोली मारने वाले युवक को ताजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी नगर सूरज राय ने बताया की ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली नर्स मुस्कान को बबलू मौर्य निवासी नगला टीन ने गोली मार दी थी। नर्स ड्यूटी से लौटकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में सीएनजी पंप के पास आरोपी ने गोली मार दी थी। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर भी गोली चला दी। पुलिस ने जब जवाब में गोली चलाई तो गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसको दबोच लिया।