ट्रांस यमुना में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश चोर
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अरोरा पेट्रोल पंप के पास स्थित नगला किशनलाल में चोरों ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाया। देर रात हुई इस वारदात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय क्षेत्र में सन्नाटा था, जिसका फायदा उठाकर तीन नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

दुकान के मालिक बलराम यादव ने बताया कि सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध चोरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। चोर चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए हैं और हाथ में थैले लेकर चोरी का सामान समेटते नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।