शाहपुर ब्राह्मण में चाचा-भतीजे के सूने घरों से लाखों की चोरी, पीछा करते लोगों पर पत्थर बरसाकर भाग गए चोर

बाह। चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर ब्राह्मण में सोमवार की रात चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाया और लाखों की नकदी और गहने बटोर ले गए। भनक लगने पर ग्रामीणों ने चोरों की घेरेबंदी भी की, लेकिन वह निकल भागने  में कामयाब रहे।

Dec 3, 2024 - 21:50
 0
शाहपुर ब्राह्मण में चाचा-भतीजे के सूने घरों से लाखों की चोरी, पीछा करते लोगों पर पत्थर बरसाकर भाग गए चोर
शाहपुर ब्राह्मण के एक घऱ में चोरी के बाद खुला पड़ा संदूक।

शाहपुर ब्राह्मण निवासी राजेंद्र दुबे और उनके चाचा गंगाचरण दुबे के परिवार के लोग सोमवार को अपने घरों पर ताला लगाकर इटावा एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। देर रात चोरों ने दोनों घरों के ताले कटर से काटे और अंदर प्रवेश कर चोरी कर ली। चोर राजेंद्र के घर से अलमारी में रखें 1.75 लाख रुपये नकद और सोने के गहने तथा गंगाचरण के घर से 45 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। चोर जब जा रहे थे तो कुछ ग्रामीणों को भनक लग गई।

लोगों ने इनकी घेराबंदी करने का प्रयास किया तो चोरों ने ग्रामीणों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

दो बाइको की भिड़ंत युवक घायल

बाह। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव स्याहीपुरा के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।शिवम पुत्र मुकेश सिंह निवासी गांव फरैरा थाना बाह सोमवार को बाइक द्वारा अपने घर गांव लौट रहा था। आगरा-बाह मार्ग पर स्याहीपुरा के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार युवक बाइक लेकर भाग गया।

SP_Singh AURGURU Editor