24 घंटे में चोरी का खुलासा, सिकंदरा क्षेत्र से टायरों से भरी गाड़ी चुराने वाले दबोचे गये

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में कंपनी के बाहर खड़ी टायरों से लदी गाड़ी की चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया।

Apr 6, 2026 - 13:56
 0
24 घंटे में चोरी का खुलासा, सिकंदरा क्षेत्र से टायरों से भरी गाड़ी चुराने वाले दबोचे गये
इमेज फोटो

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में कंपनी के बाहर खड़ी टायरों से लदी गाड़ी की चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र में एक कंपनी के बाहर डिलीवरी के लिए खड़ी 12 टायरों से लदी गाड़ी शनिवार देर रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच चोरी कर ली गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दीं।

पीड़ित राम निवास सिंह ने सुबह गाड़ी गायब मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद सिकंदरा पुलिस हरकत में आई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की पहचान कर ली और तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रेस कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गाड़ी डिलीवरी के लिए लाई गई थी और उसमें 12 टायर लदे हुए थे। चोरों ने सुनियोजित तरीके से रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

सिकंदरा थाना पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी की इस घटना का चंद घंटों में खुलासा कर दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।