हरियाली तीज पर उमड़ा उल्लास, गीतों, नृत्य और रचनात्मकता से गूंजा सावन

सावन की हरियाली, फुहारों की रूमानी छांव और सखियों की मुस्कान के संग हरियाली तीज उत्सव पूरे उल्लास और उत्साह से मनाया गया। आगरा में अग्रवाल संगठनों द्वारा आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में पारंपरिक गीतों, नृत्यों, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पौधों को उपहार स्वरूप भेंट कर जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता, मल्हार नृत्य और हस्तकला प्रदर्शनी ने महिलाओं की रचनात्मकता को मंच दिया।

Jul 19, 2025 - 18:38
 0
हरियाली तीज पर उमड़ा उल्लास, गीतों, नृत्य और रचनात्मकता से गूंजा सावन
अग्रवाल संगठन, रामबाग द्वारा अतिथिवन, वॉटर वर्क्स पर आयोजित हरियाली तीज उत्सव में मौजूद महिलाएं। नीचे के चित्र में सेवला स्थित अग्रसेन सेवा सदन में अग्रवाल महिला संगठन द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में उपस्थित महिलाएं।

अतिथिवन में सावन की मस्ती, सखियों संग लौटे मायके के पल

अग्रवाल संगठन, रामबाग द्वारा अतिथिवन, वॉटर वर्क्स पर आयोजित हरियाली तीज उत्सव के आयोजन में सखियों के संग मायके जैसे पल लौटते नजर आए। कार्यक्रम में अरी बहना अखियां हैं प्यासी..., गौरा झूला झूल रही..., सावन में मोरनी बनकर..., झूला तो पड़ गयो,,, जैसे गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर खूब रंग जमाया।

मुख्य अतिथियों डॉ. सीमा अग्रवाल, ममता गोयल और ममता अग्रवाल ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी का स्वागत स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भेंट किए गए।

कार्यक्रम में रेनू, शशि, रमा, नीलम, संतोष, कोमल, कृष्णा, रेखा, सुनीता, रानी, प्रियंका, जूली, गीता, सरिता, चंचल, प्रीति, अनीता, ग्रीष्मा, लता, अरुणा आदि मौजूद रहीं। संचालन: राजेश अग्रवाल ने किया जबकि संयोजन किया जहान्वी सिंघल ने।

Bottom of Form

अग्रसेन सेवा सदन में तीज क्वीन, मल्हार नृत्य और हस्तकला की छटा

अग्रवाल महिला संगठन, सेवला द्वारा अग्रसेन सेवा सदन, सेवला पर हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। सावन की फिजाओं के बीच आयोजित इस तीज महोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता और मल्हार नृत्य प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहे। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह से आयोजन को जीवंत बना दिया।

संगीत, नृत्य और गीतों की प्रस्तुति से वातावरण हरियाली की तरह ताजगी से भर गया। साथ ही, हस्तकला प्रदर्शनी में पारंपरिक राखी, जन्माष्टमी की सजावट और हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदारी ने महिलाओं को स्वदेशी रचनात्मकता से जोड़ा।

कार्यक्रम संयोजिका मीनू गोयल और सह-संयोजिका  सोनाली बंसल थीं। कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल के अलावा आशा, गायत्री, सपना, मधु, कल्पना, संध्या, प्रीति, अंजना आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

SP_Singh AURGURU Editor