श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में इस बार भक्तों के लिए गर्भगृह से लाइव दर्शन सुविधा मिलेगी

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने इस बार भक्तों के लिए विशेष सुविधाओं का आयोजन किया है। देवकी नंदन को सिंदूर पुष्प बंगले में विराजित किया जाएगा और जन्माष्टमी के दिन मेघधनु पोशाक पहनाई जाएगी। मंदिर के गर्भगृह का कायाकल्प 251 किलो चांदी से किया गया है, जबकि अष्टभुजा मां योगमाया मंदिर को 51 किलो चांदी से सजाया गया है।

Aug 13, 2025 - 22:05
 0
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में इस बार भक्तों के लिए गर्भगृह से लाइव दर्शन सुविधा मिलेगी

आपरेशन संदूर और सनातन की झलक

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव आपरेशन सिंदूर और सनातन के लिए समर्पित होगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के युद्ध कौशल, कुशल नेतृत्व और देशभक्ति का प्रतीक प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में परस्पर सौहार्द, एकता और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कामना का संकल्प श्रद्धालुओं के हृदय में संचारित किया जाएगा।

जन्मोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम

संस्थान के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि गर्भगृह में 16 अगस्त को प्रात: साढ़े पांच बजे मंगलाआरती होगी। इसके बाद प्रात: आठ बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक, प्रात: नौ बजे पुष्पांजलि, और रात्रि 11 बजे श्री गणेश एवं नवग्रह पूजन से जन्मोत्सव की शुरुआत होगी। मध्यरात्रि में महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

गर्भगृह में भीड़ नियंत्रण हेतु एलईडी स्क्रीन

सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार पहली बार चार एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि गर्भगृह में होने वाले अभिषेक और पूजा-अर्चना के दर्शन श्रद्धालु सुगमता से कर सकें। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और सभी भक्त सुरक्षित एवं आरामदायक तरीके से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

इंडियन ऒयल कॊरपोरेशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने बुधवार को मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन किए। जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उन्हें जन्मस्थान के बारे में जानकारी दी। प्रसाद के साथ भगवान की छवि भी भेंट की।

SP_Singh AURGURU Editor