आगरा कोर्ट में कांग्रेस के तीन बड़े नेता होंगे पेश, कल होगी अपील पर बहस
आगरा। कांग्रेस के तीन प्रमुख नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल के पूर्व नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर तथा पूर्व एमएलसी विवेक बंसल कल आगरा की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश होंगे। इन नेताओं के विरुद्ध विशेष न्यायाधीश लोकेश कुमार की अदालत में प्रस्तुत अभियोजन अपील पर कल सुनवाई और बहस होगी।
-अजय कुमार लल्लू, प्रदीप माथुर और विवेक बंसल के खिलाफ चल रही केस की अपील पर होगी सुनवी
पिछली तिथि पर तीनों नेता कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे, जिसके बाद अदालत ने आज की तारीख तय करते हुए सख्त निर्देश दिया था कि तीनों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा, जिससे अपील का शीघ्र निपटारा किया जा सके।
इस प्रकरण की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने जानकारी दी कि तीनों नेताओं को फोन पर सूचना दे दी गई है और वे आज कोर्ट में पेश होंगे। अजय कुमार लल्लू एवं प्रदीप माथुर ने श्री शर्मा को फोन कर स्वयं आने की पुष्टि की है।
तीनों नेताओं के यह मामला कोरोना काल के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था। मामला फतेहपुरसीकरी-बॊर्डर की है, जहां राजस्थान सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए भेजी गई बसों को यूपी की सीमा में प्रवेश कराने की कोशिश पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया था।