पं. गिरधर महाराज की पुण्यतिथि पर आगरा के कालामहल में तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान शुरू

आगरा। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 36वीं पुण्यतिथि को लेकर कालामहल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में आज से तीन दिनी धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो गई है। पं. बंटी महाराज के सानिध्य में सत्संग, आरती और कीर्तन के साथ पुण्यतिथि के धार्मिक क्रम को विधिवत आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसका समापन 22 नवंबर को भव्य भंडारे के साथ होगा।

Nov 20, 2025 - 18:20
 0
पं. गिरधर महाराज की पुण्यतिथि पर आगरा के कालामहल में तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान शुरू
पं. गिरधर महाराज।

मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह सत्संग के साथ हुई। शाम के समय मंदिर परिसर में आरती का आयोजन किया जाएगा।

कल शुक्रवार को पूरे दिन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, भजन, मंत्रोच्चार और अन्य आध्यात्मिक गतिविधियाँ भक्तों की उपस्थिति में संपन्न होंगी।

अंतिम दिन 22 नवंबर को सुबह सत्संग-कीर्तन के बाद पुण्यतिथि कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसके उपरांत काला महल स्थित सिंधी धर्मशाला में भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारी में सिंधु सेवा संगम के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, विकास जेठवानी, नंद लाल आयलानी, राज कोठारी, अमृत माखीजा, मेघराज शर्मा, शंकर जगवानी, इंदर तुलसानी, महेश सोनी, भजन लाल माखीजा, भागचंद थवानी, जय किशन बुधरानी, कुनाल जेठवानी, राजू खेमानी, राम चंद गुरनानी, मनोहर लाल हंस, खेम चंद तेजानी, राम चंद हसानी, पंडित विनय शर्मा, रोहित आयलानी, सुनील इसरानी, पवन शर्मा, अशोक चावला, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तैयारी और सेवा में जुटे हुए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor