तिलक वर्मा अनफिट, कई मैचों से हुए बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना भी संदिग्ध                                                                                                             

  भारतीय टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं।

Jan 8, 2026 - 21:44
 0
तिलक वर्मा अनफिट, कई मैचों से हुए बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना भी संदिग्ध                                                                                                             


 
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। गुरुवार की सुबह खबर आई कि तिलक वर्मा को बंगाल के खिलाफ मैच के दौरान टेस्टिकुलर टॉर्शन  नामक स्थिति का सामना करना पड़ा। इसी बीच तिलक वर्मा को लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा अपडेट दिया है। तिलक को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जानी वाली टी20 सीरीज के कुछ मैचों से तिलक बाहर हो चुके हैं।

वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हैं। शेष दो मैचों के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन प्रशिक्षण और कौशल विकास के दौरान उनकी प्रगति के आधार पर किया जाएगा। तिलक का राजकोट में पेट की समस्या के लिए ऑपरेशन हुआ। उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे शुक्रवार को हैदराबाद वापस लौटेंगे। उनकी हालत स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है। ऐसे में इस बात पर भी सवाल है कि तिलक आखिरी दो मैच खेल पाएंगे या नहीं।  

तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। अगले दिन उन्हें दर्द महसूस हुआ और तुरंत सर्जरी की गई। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह ठीक होने में तीन से चार हफ्ते लगेंगे। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में उनका खेलना मुश्किल है। हालांकि सेलेक्टर्स ने उनके विकल्प का ऐलान नहीं किया है।

हालांकि, वर्मा के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह एक हफ्ते में ही फिट हो जाएंगे। एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया, 'वह एक हफ्ते में फिट हो जाएंगे। यह एक मामूली सर्जरी थी, हड्डी से संबंधित नहीं थी और वह जल्द ही उपलब्ध होंगे, लगभग एक हफ्ते में। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के कुछ मैच जरूर खेलेंगे, अगर सभी नहीं तो।' भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ है।